ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डिप्टी सीएम तारकिशोर बोले, सीएम नीतीश का किसी समारोह में जाना राजनीति नहीं, आरजेडी का दावा दुर्भाग्यपूर्ण’

पटनाः उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि होली मिलन, दीपावली मिलन या इफ्तार पार्टी के साथ-साथ किसी के पारिवारिक समारोह में मुख्यमंत्री जाएं या और कोई नेता जाए, उसको लेकर जिस तरह की बात राजद के नेता कर रहे हैं, यह उनकी दुर्भाग्यपूर्ण सोच है। निश्चित तौर पर जिस तरह की बात राजद नेता फिलहाल करते नजर आ रहे हैं, वह सही नहीं है।
उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए पूरी तरह से एकजुट है। वर्ष 2005 से लेकर अगर कुछ कालखंड को छोड़ दिया जाए, तो लगातार बीजेपी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार की सरकार लगातार विकास का काम कर रही है। तार किशोर प्रसाद ने कहा कि कुछ लोग मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहे हैं। खासकर राष्ट्रीय जनता दल ऐसा दल है जो कुछ ना कुछ सोच कर खुश रहना चाहता है। यही सोच कर खुश रहे कि वह सरकार में आने वाला है। फिलहाल बिहार में कुछ ऐसा नहीं होने वाला है। बिहार में एनडीए की सरकार है। मजबूती से यह सरकार काम कर रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमलोग लगातार बिहार का विकास कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.