ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

 भाजपा सांसद साक्षी महाराज बोले- घर पर रखें कोल्ड ड्रिंक की पेटियां और असली तीर-कमान 

उन्नाव । भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने भी फ़ेसबुक पर भड़काऊ पोस्ट लिखा है।  लोगों को घर में कोल्डड्रिंक की बोतलें व ओरिजिनल तीर कमान रखने की सीख दी है। पोस्ट में लिखा, ‘आपके गली-मोहल्ले या आपके घर पर अचानक से ये भीड़ आ जाए तो इससे बचने का कुछ उपाय है आपके पास! अगर नहीं है तो कर लीजिए, पुलिस बचाने नहीं आएगी बल्कि खुद बचने के लिए किसी दड़बे में छिप जाएगी।’
उन्होंने लिखा, ‘जब यह लोग जिहाद करके वापस चले जाएंगे तब पुलिस डंडा ठोकने आ जाएगी और कुछ दिनों बाद मामला जांच कमेटी में जाकर खत्म हो जाएगा। ऐसे मेहमानों के लिए कोल्ड ड्रिंक की एक दो पेटी, कुछ ओरिजनल वाली तीर कमान हर घर में होनी चाहिए। जय श्री राम।’ उन्नाव से बीजेपी के सांसद साक्षी महाराज हमेशा अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। पिछले दिनों दिल्ली में हनुमान जयंती के मौके पर निकली शोभा यात्रा को लेकर भड़की हिंसा को लेकर उन्होंने जिहाद का नाम दिया था। उन्होंने कहा था कि रामनवमी के दिन योजनाबद्ध तरीके से पत्थर चलाए गए हैं। मैं इसको पत्थर जिहाद का नाम दूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.