ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में हुआ ब्लास्ट

पाकिस्तान के कराची यूनिवर्सिटी में जोरदार धमाका यूनिवर्सिटी परिसर में खड़ी कार में हुआ है। इस धमाके में दो चीनी नागरिकों समेत चार लोगों की मौत हो गई है। कई गंभीर रूप से घायल हैं। टीवी फुटेज में एक सफेद कार में आग की लपटें दिखाई दे रही हैं। चारो तरफ से कार के अंदर से धुएं के गुबार उठ रहे हैं। घटना पर घटनास्थल पर पुलिस और बचाव कर्मी पहुंच चुके हैं ब्लास्ट की अधिक जानकारी देते हुए बचाव कर्मियों ने कहा कि कि मस्कान चौरंगी के पास एक वैन में ‘सिलेंडर विस्फोट’ हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक विस्फोट पर अन्य कोई टिप्पणी नहीं की है।

सिंध के मुख्यमंत्री मुराद अली शाह ने आतंकवाद निरोधी विभाग और एसएसपी ईस्ट को तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया है। शाह ने घायलों को दाउ यूनिवर्सिटी अस्पताल में स्थानांतरित करने के निर्देश जारी किए और कराची आयुक्त को एक जांच रिपोर्ट देने को भी कहा है। इस घटना पर अधिक जानकारी देते हुए पूर्वी पुलिस उप महानिरीक्षक मुकद्दस हैदर ने पत्रकारों से कहा कि फिलहाल कुछ नहीं कहा जा सकता है। इस बीच, गुलशन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है मृतकों और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.