ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

टूर्नामेंट में नहीं पड़ेगी टीकाकरण कराने की जरूरत

विश्व नंबर एक और गत विजेता सर्बिया के नोवाक जोकोविच विम्बलडन में इस बार अपने खिताब की रक्षा कर पाएंगे। इसके साथ ही ऑस्ट्रेलियन ओपन की तरह टीकाकरण नहीं कराने के चलते उन पर इस ग्रैंड स्लैम में नहीं खेलने की लटकी तलवार हट गई है। विम्बलडन के आयोजक ऑल इंग्लैंड लॉन टेनिस क्लब ने मंगलवार को साफ किया कि इस बार टूर्नामेंट में कोरोना को लेकर प्रतिबंध नहीं रहेंगे और न ही टूर्नामेंट में खेलने के लिए खिलाडियों के टीकाकरण की बाध्यता रहेगी। इसके साथ ही विंबलडन में इस बार दर्शकों की पूरी क्षमता भी देखने को मिलेगी।छह बार के विम्बलडन विजेता जोकोविच ने कोरोना का टीकाकरण नहीं कराया है, जिसके चलते न सिर्फ उन्हें इस साल ऑस्ट्रेलियन ओपन में खेलने से रोक दिया गया था, बल्कि उनका वीजा रद्द कर उन्हें ऑस्ट्रेलिया से बाहर कर दिया गया था। यही कारण था कि जोकोविच के फ्रेंच ओपन और विम्बलडन में भी खेलने को लेकर तलवार लटकी हुई थी, लेकिन पहले फ्रेंच ओपन और अब विम्बलडन आयोजकों ने कोरोना प्रतिबंधों को टूर्नामेंटों से हटाकर 20 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन के दोनों ही टूर्नामेंटों में खेलने का रास्ता साफ कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.