ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा : फटा विमान का पहिया

बेंगलुरु । बेंगुलुरु के केंमपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान  थाई एयरवेज के विमान का पहिया फट गया। गमीनत ये रही कि लैंडिंग सुरक्षित हो गई और किसी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जानकारी के मुताबिक ये हादसा रात करीब 11:30 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि थाई एयरवेज के विमान ने बैंकॉक से बेंगलुरु के लिए उड़ान भरी थी। रात करीब 11:30 बजे विमान बेंगुलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। लैंडिंग भी ठीक रही और विमान रनवे से हटकर पार्किंग एरिया में खड़ा हो गया। इस दौरान ग्राउंड स्टाफ विमान का पिछला पहिया देखकर दंग रह गया क्योंकि वो फट चुका था। इस बारे में तुरंत पायलट को जानकारी दी गई। कमाल की बात ये है कि पायलट को भी नहीं पता था कि लैंडिंग के दौरान प्लेन का पिछला पहिया फट चुका है। फ्लाइट को तुरंत रेस्क्यू वाली जगह पर ले जाया गया जहां टेकनिकल क्रू ने विमान की पूरी तरह जांच की। इसी फ्लाइट को दोबारा कुछ घंटों बाद दोबारा बैंकॉक के लिए उड़ान भरना था। लेकिन फ्लाइट का पहिया फटने और फिर उसकी जांच होने की वजह से फ्लाइट काफी देर हो गई और पैसेंजरों की एयरपोर्ट पर भीड़ लग गई। एयरलाइंस को भी इस अनिश्चित घटना की जानकारी नहीं थी इसलिए उन्होंने पैसेंजर्स को भी फ्लाइट लेट होने की जानकारी नहीं दी। थाई एयरवेज ने अबतक इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बेंगलुरु एयरपोर्ट ने भी इस घटना पर कोई अप्रतिक्रिया नहीं दी है। एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि इस मामले में कुछ भी कहना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं आता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.