मुख्यमंत्री चौहान ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर किया नमन
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने संत शिरोमणि सेन महाराज की जयंती पर उन्हें नमन किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निवास कार्यालय स्थित सभागार में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की।
संत शिरोमणि सेन महाराज का जन्म लगभग पाँच सौ वर्ष पहले मध्यप्रदेश के बान्धवगढ़ में हुआ था। उन्होंने जाति और धर्म से ऊपर उठकर कार्य किए और सच्ची मानवता का संदेश दिया। वे सेवा, प्रेम, भक्ति और मधुर व्यवहार को संतों के प्रमुख लक्षण मानते थे। उन्होंने समाज में फैली कुप्रथाओं को दोषपूर्ण बताकर समाज सुधार के लिए हर संभव प्रयास किए। धर्म और जाति के आधार पर किसी को छोटा-बड़ा न मानकर सभी से समान रूप से प्रेम करना ही उनकी सबसे बड़ी साधना रही। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने संत शिरोमणि सेन महाराज जी की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकनाएँ दी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.