दुर्ग के दो ईई का हुआ ट्रांसफर
दुर्ग। निगम में इन दिनों अधिकारियों की कमी के वजह से नए निर्माण व विकास कार्यों का प्रस्ताव तैयार करने में दिक्कत हो रही है। निगम के दो कार्यपालन अभियंता तबादला पर अन्य जिला चले गए। एक कार्यपालन अभियंता अवकाश पर है।इसके अलावा तीन इंजीनियर स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले चुके हैं। अधिकारियों की कमी का असर निगम की कार्यप्रणाली पर देखने को मिल रहा है।दुर्ग निगम क्षेत्र में 60 वार्ड है। निगम के वार्डों में आंतरिक विकास जैसै नाली,सड़क सहित अन्य निर्माण कार्यों के लिए मुख्यमंत्री ने दुर्ग को 10 करोड़ रुपये देने की घोषणा की है। लेकिन इसके लिए नगर निगम को कार्यों का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजना पड़ेगा। प्रस्ताव भेजने के बाद ही निगम को राशि मिल पाएगी। नगर निगम में तीन कार्यपालन अभियंता और चार एई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.