ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

BJP जिलाध्यक्ष के खिलाफ टिप्पणी पड़ी महंगी, 3 कार्यकर्ताओं से 7 सात दिन में मांगा गया जवाब – Officenewz Hindi

Barmer News: बीजेपी में नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद देखने को मिल रहा है. जिलाध्यक्ष महेश चौहान (Mahesh Chauhan) ने 3 कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब मांगा है.

Rajasthan Political News: राजस्थान में बड़े नेताओं से लेकर छोटे कार्यकर्ताओं में आपसी गुटबाजी चरम पर है. ऐसा ही एक मामला बाड़मेर (Barmer) जिले में सामने आया है. यहां बीजेपी के नेता और कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद होने के बाद कुछ दिनों से सोशल मीडिया (Socila Media) पर बयानबाजी हो रही थी. कार्यकर्ताओं पर अनर्गल टिप्पणी कर पार्टी की छवि खराब करने का आरोप लगाते हुए जिलाध्यक्ष महेश चौहान (Mahesh Chauhan) ने 3 कार्यकर्ताओं को नोटिस देकर 7 दिन में जवाब मांगा है. पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा (Madanraj Chopra), पूर्व जिला अध्यक्ष अनवर फारूख हाड़ा (Anwar Farooq Hada), पूर्व पार्षद मानवेंद्र परिहार (Manvendra Parihar) को ये नोटिस मिले हैं.

इस बात से शुरू हुआ था विवादबीजेपी जिला अध्यक्ष महेश चौहान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुछ दिन पहले तिलवाड़ा में कृषि मेले को लेकर 4 केंद्रीय मंत्री कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे. उनके स्वागत के लिए जगह-जगह पर स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए थे. खेड़ रोड पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता मदनराज चोपड़ा और उनकी टीम ने मंत्रियों का स्वागत कार्यक्रम निर्धारित किया गया था. किसी कारणवश सभी मंत्री सीधा कार्यक्रम स्थल पर चले गए. इस मुद्दे को लेकर चोपड़ा ने बीजेपी जिलाध्यक्ष चौहान पर आरोप लगाते हुए पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया. पूर्व जिलाध्यक्ष अनवर फारूख हाड़ा ने भी कुछ दिन पहले पार्टी नेताओं के खिलाफ टिप्पणी की थी.

जवाब नहीं दिया तो निष्कासनकार्यकर्ताओं को नोटिस देने को लेकर जिलाध्यक्ष महेश चौहान ने बताया कि तीनों कार्यकर्ताओं से 7 दिन में जवाब मांगा गया है. यदि 7 दिन के भीतर कारण नहीं बताया तो प्रदेश स्तर की अनुमति लेकर पार्टी तीनों को निष्कासित करने का फैसला ले सकती है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.