ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

छत्तीसगढ़ में 23 ट्रेनों में से 6 ट्रेनों का संचालन फिर से शुरू

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव के बीच चर्चा के बाद 23 में से 6 ट्रेनों की सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं। कल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय रेल मंत्री से उन 23 यात्री ट्रेनों के संचालन को फिर से शुरू करने का आग्रह किया था जो कि ट्रैक रखरखाव के काम के कारण रुकी हुई थीं। ट्रैक मेंटेनेंस के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर ने 23 अप्रैल को एक आदेश जारी किया था जिसमें कहा गया था कि 24 अप्रैल, 2022 से अगले एक महीने के लिए छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कुल 23 एक्सप्रेस और लोकल ट्रेनों का संचालन बंद कर दिया गया है। लेकिन अब यात्रियों की परेशानी को देखते हुए और मुख्यमंत्री बघेल से बातचीत के बाद रेलवे ने 6  ट्रेनों की सेवा फिर से शुरू कर दी है। केंद्रीय रेल मंत्री ने छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 6 प्रमुख यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा की इनमें तीन ट्रेनों की दो जोड़ी, 18237/18238 छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, 12807/12808 समता एक्सप्रेस और 12771/12772 सिकंदराबाद-रायपुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस शामिल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.