ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बिहार में एक सप्ताह से फंसी थी उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद की लड़की, मदद के लिए डायल किया 100 नंबर, पुलिस पहुंची तो…

पुलिस लड़की को सिलाव से बरामद कर थाने लाई. उसने पुलिस को बताया कि वो ऑर्केस्ट्रा में काम नहीं करना चाहती. जिन लोगों ने लाया है वो अब उसे घर नहीं जाने देना चाह रहे हैं.

नालंदाः बिहार के नालंदा में यूपी के फिरोजाबाद की लड़की को एक सप्ताह से जबरन रखा गया था. उससे ऑर्केस्ट्रा में डांस करवाया जाता था. इसी बीच लड़की ने पुलिस को 100 नंबर पर फोन कर इसकी जानकारी दी. पुलिस लोकेशन ट्रेस कर पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ. फोन आने के बाद पहुंची पुलिस ने मंगलवार को लड़की को बरामद किया और पूछताछ कर रही है.

ऑर्केस्ट्रा में काम नहीं करना चाहती थी लड़की

पुलिस लड़की को सिलाव से बरामद कर थाने लाई. लड़की का कहना है एक सप्ताह पूर्व इसे यूपी के फिरोजाबाद से ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के लिए सिलाव लाया गया था. अब वह काम नहीं करना चाहती है और वापस अपने घर जाना चाहती है, लेकिन साथ काम करने वाले घर जाने से रोक रहे हैं. इसके बाद उसने मदद के लिए 100 नंबर पर डायल कर पुलिस को इसकी सूचना दी.

दोनों लड़कियों से पुलिस कर रही है पूछताछ

लड़की ने बताया कि उसके साथ अभद्र व्यवहार किया जा रहा है. वहीं जिस लड़की पर घर नहीं जाने देने का आरोप लगा है उसका कहना है कि वो किसी को जबरदस्ती काम नहीं करा रही है. फिलहाल सिलाव थाना पुलिस दोनों लड़कियों से पूछताछ कर रही है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि वरीय पुलिस पदाधिकारी के यहां से यह निर्देश मिला कि कोई पूनम शर्मा नाम की लड़की है जो अपने घर जाना चाहती है उसे रोका जा रहा है. इसके बाद दोनों लड़की को थाना पर लाया गया है और दोनों से पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.