ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मप्र में गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार

भोपाल । मध्य प्रदेश में गर्मी के तेवर और तीखे होने के आसार हैं। प्रदेश में अप्रैल माह के अंत में कई जिलों में लू चलने की संभावना है। वर्तमान में किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने के आसार हैं।  मौसम विज्ञानियों के मुताबिक दो-तीन दिन में प्रदेश में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्रीसे. तक बढ़ोतरी हो सकती है। उधर मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि पाकिस्तान और उसके आसपास सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़कर उत्तराखंड पर पहुंच गया है। दक्षिण-पूर्वी मप्र से लेकर कर्नाटक तक बना ट्रफ भी समाप्त हो गया है। किसी मौसम प्रणाली के सक्रिय नहीं रहने के कारण बुधवार से गर्मी के तेवर और तेज होने लगेंगे। छतरपुर, राजगढ़, खजुराहो में लू भी चल सकती है। शनिवार तक प्रदेश में दिन के तापमान में तीन से चार डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है।मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानी पीके साहा ने बताया कि मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्रीसे. दर्ज किया गया। जो सामान्य से दो डिग्री से. अधिक रहा। यह सोमवार के अधिकतम तापमान 41.7 डिग्रीसे. के लगभग बराबर रहा। न्यूनतम तापमान 24 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया। जो सामान्य रहा। यह सोमवार के न्यूनतम तापमान 25 डिग्रीसे. के मुकाबले एक डिग्रीसे. कम रहा।साहा के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के आगे बढ़ जाने के कारण वर्तमान में हवा का रुख उत्तर– पश्चिमी बना हुआ है। बुधवार से हवा का रुख भी बदलने की संभावना है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.