जालौन में तैनात दरोगा की करतूत से फिर खाकी हुई शर्मशार
बरेली। यूपी के जालौन में तैनात दरोगा की करतूत से एक बार फिर खाकी को शर्मशार होना पड़ा है। दरोगा ने फेसबुक के जरिये बरेली की महिला को पहले अपने प्रेमजाल में फसाया और फिर होटल में कोल्डड्रिंक में नशा देकर उसके साथ रेप किया। मैं गर्भवती हुई तो मेरा गर्भपात भी कराया। दरोगा अब महिला को उसकी क्लिपिंग इंटरनेट पर डालने की धमकी दे रहा है। युवती की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बरेली के कैंट इलाके में रहने वाली युवती का आरोप है कि जालौन जिले के रामपुरा थाने में तैनात दरोगा से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। जिसके बाद उससे बातचीत होने लगी। एसपी सिटी रविन्द्र कुमार ने बताया कि महिला ने कैंट थाने में लिखित शिकायत में कहा है कि 2 वर्ष पहले उसकी दोस्ती फेसबुक पर दरोगा प्रदीप कुमार से हुई और फिर बराबर बात होनी लगी। प्रदीप ने उसे बताया कि वह पुलिस में दरोगा है। इसके बाद 06 अक्टूबर 2021 को वह बरेली आया और पीड़िता से मिलने को कहा। इसके बाद जब मिलने गई तो प्रदीप कुमार उसे सैटेलाइट होटल बरेली के पास ले गया। इसके बाद मीठी-मीठी बातें की और थोड़ी देर बाद मुझे काल्ड्रिक पीने को दी। काल्ड्रिक पीने के बाद मुझे होश नहीं रहा और अजीब नशा हो गया था। फिर प्रदीप ने मेरी मर्जी के बगैर मेरे साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और मेरी अश्लील वीडियो बना ली। जब 4-5 घंटे बाद मुझे होश आया तो मैं घबरा गई और मै रोने लगी और पुलिस में शिकायत करने को कहा तो दरोगा प्रदीप ने मुझे मेरी अश्लील वीडियो दिखायी और धमकी दी कि अगर तूने शिकायत की तो तेरी वीडियो नेट पर डाल दूंगा। अगर मेरी बात मानोगी तो मैं तुझसे शादी कर लूगा और अपने साथ ही रखूंगा।
दरोगा प्रदीप ने बोला कि मेरी अभी शादी नहीं हुई है तो मैं डर गयी और इनकी बातों में आ गयी। फिर यह बराबर बरेली आता रहा और सम्बन्ध बनाता रहा। जब मैं गर्भवती हुई तो दिसम्बर 2021 में फारूर्खाबाद ले जाकर मेरा गर्भपात करा दिया और फिर मंदिर में दिखावे के लिये शादी कर ली और घर ले जाकर रखा। कुछ दिन बाद जब प्रदीप की पत्नी आयी तो मुझे पता लगा कि प्रदीप पहले से शादीशुदा है। प्रदीप व उसकी पत्नी ने मेरी हत्या करने की प्लानिंग की जो मैने सुन लिया तो मैं मौका पाकर दिनांक 15 जनवरी 2022 को बरेली आ गयी। तभी से प्रदीप मुझे बराबर पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है और वीडियो डालने की धमकी दे रहा है। इसने मेरी जिन्दगी बर्बाद कर दी है। युवती का आरोप है कि इसकी फोन रिकार्डिंग व चैटिंग मेरे फोन में मौजूद है। महिला मुस्लिम समुदाय की है। महिला की तहरीर पर कैंट थाने में 376, 313 और 506 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.