ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

Q4 के रिजल्ट के बाद IEX के शेयर में गिरावट आई, क्या अभी आपको खरीदना चाहिए?

इंडियन एनर्जी एक्सचेंज ने अपनी चौथी तिमाही के रिजल्ट में तिमाही आधार पर मार्जिन में कमी की जानकारी दी है. इसका असर आज इसके शेयर प्राइस पर पड़ा है. शुरुआती कारोबार में यह 3 फीसदी तक लुढ़क गया.

नई दिल्ली . इंडियन एनर्जी एक्सचेंज (IEX) की चौथी तिमाही के रिजल्ट के बाद बीएसई पर शुरुआती कारोबार में इसके शेयर 3 फीसदी लुढ़ककर 213 रुपए पर आ गए. हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार हुआ. आज गुरुवार को करीब 1.10 बजे बीएसई पर यह शेयर -2.89 फीसदी की गिरावट के साथ 213.05 रुपये पर कारोबार कर रहा था.

पिछले वित्त वर्ष की तुलना में इंडियन एनर्जी एक्सचेंज का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट 45 फीसदी बढ़ा है. देश के इस बड़े इलेक्ट्रिसिटी एक्सचेंज ने 88 करोड़ रुपए का कंसोलिडेट नेट प्रॉफिट दर्ज किया है. दूसरी ओर इसने चौथी तिमाही के रिजल्ट में मार्जिन में कमी की जानकारी दी है. साथ ही, कंपनी का रेवेन्यू भी उम्मीद से कम है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्‍या इसके शेयर खरीदने का भी सही समय है.

क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्टलाइव मिंट के अनुसार, जीसीएल सिक्योरिटीज के वाइस चेयरमैन रवि सिंघल का मानना है कि इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर शॉर्ट टर्म में कुछ दबाव महसूस कर सकते हैं. इसका मजबूत सपोर्ट लेवल 190 रुपये है. उनका मानना है कि 200 रुपये या 200 रुपये से कम की गिरावट पर निवेशक लघु से मध्यम अवधि के लिए इसे 244 रुपये टारगेट प्राइस पर खरीद सकते हैं. वार्षिक (YoY) आधार पर कंपनी के परिणाम अच्छे दिखते हैं, लेकिन तिमाही (QoQ) आधार पर पर यह वृद्धि दिखाने में विफल रही है. हालांकि, यह करीब 84 फीसदी के ऑपरेटिंग मार्जिन के साथ विकास की ओर बढ़ रही है.

कर्ज मुक्त कंपनीकंपनी का कर्ज मुक्त होना कंपनी और निवेशकों के लिए अच्छा है. हेम सिक्योरिटीज के सीनियर रिसर्च एनालिस्ट आस्था जैन ने कहा, “इंडियन एनर्जी एक्सचेंज के शेयर में गिरावट कम समय के लिए है, कंपनी ने तिमाही आधार पर डी-ग्रोथ की सूचना दी है, अगर हम 6 करोड़ रुपये की एक्सेप्शनल इनकम को छोड़ देते हैं.”

1 रुपये का डिविडेंडइंडियन एनर्जी एक्सचेंज के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2022 को समाप्त हुए वित्तीय वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 1 रुपये के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इसका भुगतान आगामी एनुअल जनरल मीटिंग (AGM) में शेयरहोल्डर्स की मंजूरी की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा. बता दें कि देश के इस पावर एक्सचेंज कंपनी की बाजार में 90 फीसदी हिस्सेदारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.