ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

ईपीएफ अकाउंट से जुड़ा हर काम उमंग ऐप से करना है बेहद आसान, मिलती हैं ये सर्विस

EPFO: उमंग ऐप पर अगर आप ईपीएफ (epf account) से पेंशन पाते हैं तो आप अपने पासबुक की डिटेल जान सकते हैं. अपना जीवन प्रमाण पत्र सबमिट कर सकते हैं. अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकते हैं.

EPFO: अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो जाहिर है आपका ईपीएफ अकाउंट (epf account) भी है. आप हर महीने अपनी सैलरी से पीएफ में एक तय अमाउंट का योगदान करते हैं. कभी-कभी आपको अपने ईपीएफ अकाउंट से जुड़े कुछ काम करने होते हैं. यह सारे काम आप चाहें तो भारत सरकार की ऑफिशियल उमंग ऐप (UMANG App) पर भी कर सकते हैं. ईपीएफओ की सर्विस एकमात्र उमंग ऐप पर उपलब्ध है.

कर्मचारी से जुड़ी कई सर्विस है उपलब्धउमंग ऐप पर कर्मचारियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई सर्विस उपलब्ध है. इसमें आप पासबुक देख सकते हैं. क्लेम कर सकते हैं. किए गए क्लेम को ट्रैक कर सकते हैं. अपना यूएएन नंबर एक्टिवेट और अलॉटमेंट जान सकते हैं. कोविड-19 क्लेम कर सकते हैं. फॉर्म 10सी यानी स्कीम सर्टिफिकेट ले सकते हैं.

आम जानकारी भी ले सकते हैंअगर आपको जानना हो कि आपके नजदीक ईपीएफओ (EPFO) का ऑफिस कहां है तो यह जान सकते हैं. अपने अकाउंट (epf account) की डीटेल एसएमएस और मिस्ड कॉल से जान सकते हैं. आप चाहें तो अपने रेमिटेंस की भी जानकारी ले सकते हैं. इसके अलावा आप TRRN स्टेटस भी जान सकते हैं. ई-केवाईसी से जुड़ी सर्विस यानी आधार को भी लिंक करा सकते हैं.

पेंशनर के लिए भी है सुविधाउमंग ऐप (UMANG App) पर अगर आप ईपीएफ (epf account) से पेंशन पाते हैं तो आप अपने पासबुक की डिटेल जान सकते हैं. अपना जीवन प्रमाण पत्र सबमिट कर सकते हैं. इतना ही नहीं आप चाहें तो पेंशन पेमेंट ऑर्डर भी जमा कर सकते हैं. पेंशनर्स के अलावा अगर किसी ईपीएफ अकाउंट होल्डर को अपनी कोई शिकायत दर्ज करानी है तो वह भी हो सकता है. अपनी शिकायत को लेकर रिमाइंडर भी डाल सकते हैं. अपनी शिकायत का स्टेटस भी जान सकते हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.