ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

3800 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए करे आवेदन

बैंकों में सरकारी नौकरी के मौकों या स्वास्थ्य विभाग भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए खुशखबरी। बैंक ऑफ इंडिया और गुजरात पंचायत सेलेक्शन बोर्ड द्वारा विज्ञापित कुल 3800 से अधिक सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार, 26 अप्रैल 2022 से शुरू होने जा रही है। जिन पदों के लिए आवेदन किए जा सकेंगे उनमें इकनॉमिस्ट, स्टैटिस्टिशियन, रिस्क मैनेजर, आइटी विभाग में विभिन्न मैनेजर के पद और फीमेल हेल्थ वर्कर के पद शामिल हैं।

बैंक ऑफ इंडिया द्वारा नियमित और संविदा के आधार पर कुल 696 पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विभाग/स्पेशियलाइजेशन में यूजी/पीजी (पदों के अनुसार अलग-अलग) योग्यता प्राप्त किया होना चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट, bankofindia.co.in पर विजिट कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 850 रुपये है। आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई 2022 है।
गुजरात पंचायत सर्विस सेलेक्शन बोर्ड यानि जीपीएसएसबी द्वारा 3137 फीमेल हेल्थ वर्कर की भर्ती के लिए विज्ञापन हाल ही में जारी किया गया था। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, gpssb.gujarat.gov.in पर एक्टिव किए जाने वाले ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। उम्मीदवार को ध्यान देना चाहिए कि आवेदन की आखिरी तारीख 10 मई 2022 है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.