ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पंजाब में 600 यूनिट बिजली माफ होने के बाद क्यों बढ़ गई नया मीटर लगवाने वालों की तादाद?

Punjab News: सरकार के 600 यूनिट बिजली माफ किए जाने के ऐलान के बाद बिजली मीटर लगवाने वालो की संख्या बढ़ गई है.

Punjab News: पंजाब सरकार द्वारा 600 यूनिट बिजली माफ किए जाने के एलान के बाद लोगों में बिजली के नए मीटर लगवाने की होड़ मच गई है. तमाम शर्तों के बाद भी लोगों ने नए मीटर लगवाने संबंधी आवेदन देने शुरू कर दिए हैं. लोग एक ही घर में 2 मीटर के लिए लोग अप्लाई कर रहे हैं. हालांकि विभाग द्वारा एक ही घर में 2 मीटर के लिए कई शर्तें लागू की गई है.

अधिकारियों के मुताबिक तमाम शर्तों के बाद भी एक घर में 2 मीटर के लिए डेढ़ गुना ज्यादा आवेदन आ रहे हैं. बता दें पंजाब में 2 महीनों का बिजली बिल एक साथ आता है. ऐसे में 300-300 यूनिट जोड़कर 600 यूनिट फ्री बिजली का एलान किया गया है.

300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का किया था ऐलान

इसी साल मार्च में संपन्न हुए विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (AAP) ने जबरदस्त जीत हासिल की. इन चुनावों में पार्टी ने वादा किया था कि अगर ‘AAP’ सत्ता में आती है तो हर परिवार को प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी. जिसके बाद उन्होंने 300 यूनिट बिजली माफ करने का ऐलान भी किया. पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के पास उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ‘आप’ के मुफ्त बिजली के इस वादे के बाद राज्य के लगभग 73.80 लाख घरेलू उपभोक्ताओं में से लगभग 62.25 लाख, जिनकी खपत 300 यूनिट तक या उससे कम है, लाभान्वित होंगे.

इस तरह से काम करेगी सब्सिडी

हालांकि, उपभोक्ताओं की संख्या मौसम के अनुसार बदलती रहती है. सर्दियों में उनकी संख्या अधिक हो सकती है और गर्मियों में यह संख्या कम हो सकती है. पीएसपीसीएल के एक अधिकारी ने कहा कि करीब 62.25 लाख उपभोक्ताओं की औसत संख्या है, जिन्हें हमने कई पिछले खपत पैटर्न के आधार पर निकाला है. उन्होंने कहा था, लगभग 84% उपभोक्ताओं को AAP के वादे को लागू करने पर लाभ होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.