ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम- दोपहर एक बजे जारी हो जाएंगे परीक्षा के नतीजे

भोपाल । प्रदेश के छात्र-छात्राओं का इंतजार शुक्रवार को खत्म होने जा रहा है। माध्यमिक शिक्षा मंडल के अनुसार, परीक्षा नतीजे शुक्रवार दोपहर एक बजे जारी होंगे। इसके साथ हायर सेकंडरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डीपीएसई), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के नतीजे भी घोषित किए जाएंगे। विद्यार्थी एमपी बोर्ड की ओर से जारी की गई तीन वेबसाइट्स के अलावा मोबाइल एप डाउनलोड करके भी परिणाम देख सकेंगे। स्कूल शिक्षा (स्वतंत्र प्रभार) और सामान्य प्रशासन राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार 29 अप्रैल को दोपहर 1 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित करेंगे। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी, हायर सेकेण्डरी (व्यावसायिक), विद्यालय पूर्व शिक्षा में डिप्लोमा (डी.पी.एस.ई.), शारीरिक शिक्षा प्रशिक्षण पत्रोपाधि मुख्य परीक्षा 2022 के परीक्षा परिणाम घोषित किये जाएगे।मोबाइल ऐप पर परिणाम जानने के लिए गूगल स्टोर पर पर एमपीबीएसई या एमपी मोबाइल एप डाउनलोड करें। नो यूअर रिजल्ट का चयन करने के बाद अपना अनुक्रमांक तथा आवेदन क्रमांक प्रविष्ट कर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे। बता दें कि दसवीं कक्षा की परीक्षा 17 फरवरी से 12 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 18 फरवरी से 10 मार्च तक आयोजित हुई थी। इन परीक्षाओं में करीब 17 लाख विद्यार्थी शामिल हुए थे।  विद्यार्थी एमपीबीएसई मोबाइल ऐप और विभिन्न पोर्टल पर परीक्षा परिणाम जान सकेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.