मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य ने किया अलीराजपुर में वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण
अलीराजपुर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष न्यायमूर्ति नरेन्द्र कुमार जैन एवं माननीय सदस्य सरबजीत सिंह ने शुक्रवार (29 अप्रैल) की शाम अलीराजपुर में वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का निरीक्षण किया। इस अवसर पर कलेक्टर अलीराजपुर राघवेन्द्र सिंह, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह, द्वितीय अपर जिला न्यायाधीश आरएल शाक्य, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेश कुमार शर्मा और जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती शिवकली बरवडे एवं अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। आयोग के पदाधिकारियों ने वन स्टॉप सेंटर (सखी केन्द्र) का बारीकी से निरीक्षण किया और तैनात स्टाॅफ, रजिस्टर्स व यहां आने वाली पीड़ित महिलाओं को दी जाने वाली सभी प्रकार की सुविधाओं व सेंटर में कतिपय प्रकार की कमियों व समस्याओं की भी जानकारी ली।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.