ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

कांग्रेस ने बताया सुलेमानी मोह, मध्य प्रदेश के 108 सेवा एंबुलैंस के बेड़े में छत्तीसगढ़ की गाड़़ियां भी शामिल

भोपाल    मध्य प्रदेश में संजीवनी 108 एंबुलैंस बेड़े में 1200 वाहनों को आज और शामिल किया गया है लेकिन इनमें से कुछ एंबुलैंस छत्तीसगढ़ में रजिस्टर्ड गाड़ियां भी हैं। इसको लेकर कांग्रेस ने एसीएस मोहम्मद सुलेमान पर तंज कसा है। उसने इसे सुलेमानी मोह बताया है। वैसे मोहम्मद सुलेमान को मंच से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अप्रत्यक्ष रूप से चेता दिया है और कहा कि एंबुलैंस के कर्मचारियों को समय पर वेतन दिया जाए नहीं तो मामा इन दिनों खतरनाक मूड में है। मध्य प्रदेश में आज 108 संजीवनी के एंबुलैंस बेड़े में 1200 वाहनों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने हरी झंडी देकर रवाना किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट कर भाजपा सरकार का ध्यान आकर्षित किया है जिसमें दो एंबुलैंस की फोटो पोस्ट की है। एक एंबुलैंस की गाड़ी नंबर सीजी 04 एनआर 7761 व दूसरे वाहन का नंबर सीजी 04 एनआर 5945 है जिसको लेकर सलूजा ने सरकार पर तंज कसा है कि अगर ये एंबुलैंस मध्य प्रदेश में पंजीकृत होती तो प्रदेश को राजस्व मिलता। मगर कंपनी पर सुलेमानी मोह का आरोप लगाया है।

सीएम ने भी कंपनी के बहाने सुलेमान को चेताया

108 संजीवनी एंबुलैंस के बेड़े की गाड़ियों को हरी झंडी दिखाने के लिए पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हंसते-हसंते कंपनी के बहाने एसीएस मोहम्मद सुलेमान को चेतावनी दे दी है। संजीवनी 108 का जिस कंपनी को काम सौंपा गया है, उसके संचालक को माइक पर भी बुलाया। चौहान ने मंच से एसीएस को नाम लेकर पुकारा और कहा कि इन एंबुलैंस पर काम करने वाले कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन मिलना चाहिए। अब सरकार उनकी हड़ताल नहीं खत्म कराएगी। अगर वेतन समय पर नहीं दिया और एंबुलैंस के सही संचालन नहीं होने की शिकायत आई तो इस समय मामा खतरनाक मूड में है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.