ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

1 वर्ष में बनकर तैयार होगा शहीदी स्मारक

नई दिल्ली । प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक आगामी एक वर्ष की समयावधि में बनकर तैयार हो जाएगा। अंबाला में स्थापित किए जा रहे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक के संग्रहालय में अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने नई दिल्ली स्थित एतिहासिक लाल किला में अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त नवनिर्मित संग्रहालय का दौरा कर अवलोकन किया। हरियाणा के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी साथ रहे।
उल्लेखनीय है कि हरियाणा के अंबाला में 22 एकड भूक्षेत्र में 300 करोड रूपए लागत से प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक स्थापित किया जा रहा है।अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त एक संग्रहालय भी यहां स्थापित किया जा रहा है।
लाल किला स्थित संग्रहालय का दौरा करने के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अंबाला में स्थापित किया जा रहा प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक आगामी एक वर्ष की समयावधि में बनकर तैयार हो जाएगा। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक पर एक अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग से युक्त एक संग्रहालय भी स्थापित किया जा रहा है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की घटनाओं को सही रूप में प्रस्तुत किए जाने की दिशा में दृश्य,श्रव्य,ध्वनि व प्रकाश आदि की अत्याधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जाएगा।
हरियाणा के मुख्यमंत्री ने बताया कि अंबाला में स्थापित किए जा रहे प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक का लगभग 80 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। ‘साफ्ट आर्ट’ का कार्य अभी शेष है। इसके लिए शीघ्र ही निविदा प्रक्रिया की जाएगी। एक वर्ष की समयावधि के उपरांत प्रथम स्वतंत्रता संग्राम शहीदी स्मारक का लोकार्पण हो जाएगा।
लाल किला में संग्रहालय के अवलोकन के दौरान हरियााण के मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सूचना,जनसम्पर्क व भाषा विभाग के महानिदेशक अमित अग्रवाल,अतिरिक्त निदेशक डाॅ कुलदीप सैनी,भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की क्षेत्रीय निदेशक अरविन मंजूल, डालमिया भारत लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आनंद भारद्वाज व भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षक डाॅ गुंजन कुमार श्रीवास्तव भी साथ रहे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.