तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में महंगाई बढ़ी
वाशिंगटन । यूक्रेन-रूस युद्ध के कारण तेल की कीमतों में तेजी के कारण भारत में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति को ठीक करने के लिए मौद्रिक सख्ती जरूरी है। दुनिया भर में नीति निर्माता महंगाई को काबू में करने के उपाए कर रहे हैं। उन्होंने कहा, महंगाई बढ़ने की मुख्य वजह यूक्रेन में जारी युद्ध है। भारत खासतौर से तेल और अन्य वस्तुओं के आयात पर निर्भर है।’साथ ही उन्होंने संरचनात्मक कमजोरियों को दूर करके वृद्धि क्षमता में सुधार पर भी जोर दिया। आईएमएफ के एशिया और प्रशांत विभाग की कार्यवाहक निदेशक ने कहा कि अनुमानों के अनुसार 2022-23 में देश की अर्थव्यवस्था 8.2 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है, जो 0.8 प्रतिशत अंक कम है। उन्होंने कहा कि वृद्धि अभी भी मजबूत है, लेकिन इसमें पर्याप्त गिरावट है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.