ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

IndusInd Bank में है खाता तो कल से हो गया ये बड़ा बदलाव, करोड़ों ग्राहकों को मिलेगा कम फायदा

IndusInd Bank Savings Account: अगर आपने भी प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक में खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने सेंविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की राशि में कटौती कर दी है.

IndusInd Bank Savings Account: अगर आपने भी प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) में खाता खुलवा रखा है तो यह आपके लिए जरूरी खबर है. बैंक ने सेंविंग्स अकाउंट पर मिलने वाले ब्याज की राशि में कटौती कर दी है. बैंक ने ब्याज दरों में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती की है. बता दें ये दरें 29 अप्रैल 2022 यानी शुक्रवार से लागू हो गई हैं. अब से ग्राहकों को सेविंग्स अकाउंट पर पहले की तुलना में कम ब्याज मिलेगा.

कितना मिलेगा ब्याज?आपको बता दें बैंक पहले 10 लाख रुपये तक के डेली बैलेंस पर 4 फीसदी की दर से ब्याज देता था, लेकिन अब ग्राहकों को 3.50 फीसदी की दर से ब्याज का फायदा मिलेगा. इसके अलावा 10 लाख रुपये से ज्यादा और 1 करोड़ रुपये रुपये तक के डेली बैलेंस पर पहले ग्राहकों को 5 फीसदी की दर से ब्याज मिल रहा था, लेकिन अब ग्राहकों को 4.50 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा.

बैंक की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, ये दरें घरेलू/अनिवासी सभी तरह से सेविंग्स अकाउंट पर लागू होंगी. आइए चेक करें किसे कितना ब्याज का फायदा मिलेगा-

सेविंग्स बैंक अकाउंट ब्याज दर घरेलू/अनिवासी (एनआरओ/एनआरई) – दर प्रति वर्षडेली बैलेंस 10 लाख रुपये तक – 3.50 फीसदीडेली बैलेंस 10 लाख रुपये से अधिक और 1 करोड़ तक – 4.50 फीसदी

कितना रहा बैंक का मुनाफाआपको बता दें बैंक की ये ब्याज दरें प्रत्येक कैलेंडर तिमाही के 30 जून, 30 सितंबर, 31 दिसंबर और 31 मार्च को देय है. इंडसइंड बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 31 मार्च को समाप्त वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में 51 फीसदी बढ़कर 1,400.64 करोड़ रुपये रहा. प्राइवेट सेक्टर के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष 2020-21 की जनवरी-मार्च तिमाही में 926.22 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया था.

कितनी रही कुल आय?बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में उसकी कुल आय 6.1 फीसदी बढ़कर 9,764.91 करोड़ रुपये हो गई. यह एक पहले की इसी अवधि में 9,199.71 करोड़ रुपये थी. इसके अलावा पूरे वित्त वर्ष 2021-22 के लिए बैंक का एकीकृत शुद्ध लाभ 64 फीसदी बढ़कर 4,805.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष 2020-21 में 2,930.10 करोड़ रुपये था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.