शिकार: नीलगाय की गोली मारकर हत्या, वन विभाग के कर्मचारियों पर आरोपियों को बचाने का आरोप
रायसेन: जिले के रंगपुरा केसरी में एक नीलगाय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं वन विभाग के कर्मचारियों ने आरोपियों बचाने और मामले को रफा-दफा करने के लिए नीलगाय के शव को जलाकर एक तालाब में फेंक दिया।
नीलगाय अधजलि पड़ी हुई है। इस घटना को लेकर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं। ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़ने और वन विभाग के कार्मचारियों पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही वन कर्मचारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.