ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सर्जरी बाद वॉक पर निकलीं छवि

टेलीविजन अभिनेत्री छवि मित्तल की हाल ही में ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी हुई है और वह अस्पताल से वापस घर आ गई हैं। कैंसर के पता चलने के बाद से छवि सोशल मीडिया के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की हर अपडेट फैंस को दे रही हैं। छवि कैंसर से जंग लड़ने के दौरान कभी भी खुद की हिम्मत को कम नहीं होने दिया। वह कैंसर का पता चलने पर न तो खुद मायूस हुई और न ही किसी को महसूस होने दिया। वह आए दिन इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर कर हर अपडेट दे रही हैं। हाल ही में छवि ने अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद एक और पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनका हौसला देखकर हर कोई इंप्रेस हो रहा है।

छवि ने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त के साथ फोटो शेयर कर लिखा कि डॉक्टर के आदेश के अनुसार, मैं बाल धोने के लिए अस्पताल के सैलून में गई थी। उन्होंने कहा था कि खुद करने से यह सुरक्षित रहेगा। मैं भी इस बात पर सहमत हो गई। लेकिन मैं इस बात से इनकार नहीं करूंगी कि मैं घबराई हुई थी कि क्या मैं इतना चल पाऊंगी… मैं निश्चित रूप से हर उस चीज का इंतजार कर रही थी, जो मुझे नॉर्मल महसूस कराए!

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.