दीपिका ने मुक्केबाजी में जीता रजत पदक
खेलो इंडिया में आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की छात्रा दीपिका को मुक्केबाजी में रजत पदक मिला है। दीपिका जीएनएम कॉलेज की छात्रा हैं, उन्होंने 72 किलोग्राम भारवर्ग में प्रतिभाग किया। चार खेलों में विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने क्वालिफाई किया।विश्वविद्यालय के खेल निदेशक डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना ने बताया कि केंद्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी द्वितीय संस्कार का आयोजन जैन विश्वविद्यालय, बेंगलुरू में 23 अप्रैल से चल रहा है, दो मई को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि मुक्केबाजी में दीपिका ने विश्वविद्यालय को रजत पदक दिलाया। प्रशिक्षक बिजेंद्र सिंह का समर्पण रंग लाया। टीम मैनेजर डॉ. प्रवीण सिंह जादौन और सपोर्टिंग स्टाफ में सरिता सिंह व बिजेंद्र सिंह रहे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.