ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

अच्छी खबर, वाराणसी सिटी के लिए रेलवे चलाएगा दैनिक स्पेशल ट्रेन, इस दिन यहां से होगी शुरुआत

Indian Railways: पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) ने वाराणसी सिटी-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन (Train) की शुरुआत वाराणसी सिटी से 04 मई, 2022 से प्रतिदिन के लिए की जाएगी. इस ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को कोविड-19 (Covid-19) नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

नई दिल्ली. रेलयात्रियों की सुविधा के मद्देनजर पूर्वोत्तर रेलवे (North Eastern Railway) ने वाराणसी सिटी-गोरखपुर के बीच स्पेशल ट्रेन संचालित करने का निर्णय लिया है. इस ट्रेन (Train) की शुरुआत वाराणसी सिटी से 04 मई, 2022 से प्रतिदिन के लिए की जाएगी. इस ट्रेन में यात्रा करने वाले सभी यात्रियों को  कोविड-19 (Covid-19) नियमों का पालन करना अनिवार्य होगा.

रेलवे प्रवक्ता के मुताबिक यात्री सुविधा हेतु 15132/15131 वाराणसी सिटी-गोरखपुर-वाराणसी सिटी का संचलन 04 मई से वाराणसी सिटी से होगा और 05 मई से गोरखपुर से प्रतिदिन किया जाएगा.

पूर्वोत्तर रेलवे के मुताबिक 15132 वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 04 मई, 2022 से प्रतिदिन वाराणसी सिटी से 22.30 बजे प्रस्थान करेगी. मार्ग में यह ट्रेन सारनाथ से 22.43 बजे, औड़िहार से 23.10 बजे, सादात से 23.32 बजे, जखनियाँ से 23.46 बजे, दूसरे दिन दुल्लहपुर से 00.05 बजे, मऊ से 00.45 बजे, बेलथरा रोड से 01.15 बजे, लार रोड से 01.31 बजे, सलेमपुर से से 01.45 बजे, भटनी से 02.15 बजे, देवरिया सदर से 02.47 बजे, गौरी बाजार से 03.06 बजे तथा चैरी चैरा से 03.23 बजे छूटकर गोरखपुर 04.50 बजे पहुँचेगी.

वापसी यात्रा में 15131 गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस 05 मई, 2022 से प्रतिदिन गोरखपुर से 23.00 बजे प्रस्थान कर चैरी चैरा से 23.39 बजे, गौरी बाजार से 23.54 बजे, दूसरे दिन देवरिया सदर से 00.15 बजे, भटनी से 00.40 बजे, सलेमपुर से 01.01 बजे, लार रोड से 01.14 बजे, बेलथरा रोड से 01.30 बजे, मऊ से 02.05 बजे, दुल्लहपुर से 02.29 बजे, जखनियाँ से 02.42 बजे, सादात से 02.57 बजे, औड़िहार से 03.55 बजे तथा सारनाथ से 04.40 बजे छूटकर वाराणसी सिटी 05.05 बजे पहुँचेगी.

इस ट्रेन में साधारण श्रेणी के 10 एवं एस.एल.आर के 02 कोच सहित कुल 12 कोच लगाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.