हिंदुत्व के नाम पर भाजपा ने बाल ठाकरे को केवल ठगा : उद्धव ठाकरे
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा हे कि उन्होंने हिंदुत्व की आड़ में उनके पिता बाल ठाकरे को ठगने का काम किया। उन्होंने ये भी कहा कि बाला ठाकरे बेहद भोले इंसान थे, लेकिन वो ऐसे नहीं हैं। राज्य के सीएम ने साफ कहा कि वो भाजपा को अपने एजेंडे में कभी सफल नहीं होने देंगे। मेरी आंख और कान उनकी रणनीति और चाल को देखने और समझने के लिए पूरी तरह से खुले हैं। उन्होंने कहा कि वो भाजपा के एजेंडे से पूरी तरह से परिचित हैं। सीएम उद्धव ठाकरे ने ये बातें मुंबई में आयोजित एक इवेंट के दौरान कही हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.