ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

EID-UL-FITR : राज्यपाल और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने प्रदेशवासियों को दी ईद की मुबारकबाद

रायपुर. राज्यपाल अनुसुईया उइके और विधानसभा अध्यक्ष डाॅ. चरणदास महंत ने ईद-उल-फितर के अवसर पर प्रदेशवासियों को मुबारकबाद दी है. राज्यपाल ने प्रदेश के सभी नागरिकों के सुख, शांति व खुशहाली की कामना की है.

राज्यपाल ने कहा कि ईद-उल-फितर का पर्व पवित्र महीना रमजान के माह भर के कठिन उपवास के बाद आता है और नेकी और भलाई करने का संदेश देता है. उन्होंने कामना की है कि ईद का पर्व सभी के जीवन में खुशियां व भाई-चारे लेकर आएगा और अमन-चैन, सौहार्द्र और एकता का संदेश देगा.

डाॅ. चरणदास महंत ने प्रदेश वासियों को ‘‘अक्षय तृतीया’’ और ’’ईद’’ की बधाई व मुबारकबाद दी है. डाॅ. महंत ने कहा कि अक्षय तृतीया सर्वाधिक सर्व सिद्धि योग का अवसर होता है. इस दिन किए जाने वाले सभी अच्छे कार्याें का अच्छा एवं सुखद परिणाम प्राप्त होता है. उन्होने इस अवसर पर प्रदेश वासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, सद्भवना एवं समरसता के विस्तार की कामना की.

डाॅ. महंत ने कहा कि ईद-उल-फितर के अवसर पर पूरे महीने अल्लाह के मोमिन बंदे अल्लाह की इबादत करते हैं, हम रोजा रखकर अपनी आत्मा को शुद्ध करते हैं. यह पर्व हमें यह सिखाता है कि-मनुष्य को इंसानियत एवं मानवता के उत्थान के लिए सदैव अपनी इच्छाओं का त्याग करना चाहिए, जिससे कि बेहतर समाज का निर्माण हो सके. डाॅ. महंत ने मुस्लिम समाज से आह्वान किया कि वे प्रदेश में प्रेम, सौहार्द्र और भाई-चारे के साथ ही छत्तीसगढ़ के बहुमुखी विकास में अपना बहुमूल्य योगदान दें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.