ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

12वीं पास होने का जश्न एक छात्र को भारी पड़ा। पिकनिक मनाने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिससे मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तालाब से शव निकाला।

12वीं पास होने का जश्न एक छात्र को भारी पड़ा। पिकनिक मनाने के दौरान वह पानी में डूब गया, जिससे मौत हो गई। 3 घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने तालाब से शव निकाला।

सिमरोल टीआई धर्मेंद्र शिवहरे ने बताया कि रितेश पिता संजय बिरनवाल, यश पिता महेश कौशल और पीयूष पिता मोहनलाल मालवीय तीनों निवासी इंद्र कॉलोनी महू के साथ हादसा हुआ। शनिवार को रितेश का 12वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें वह उत्तीर्ण हो गया था। इसी के चलते वह कल दोस्तों के साथ सिमरोल क्षेत्र में मेमंदी तालाब में पिकनिक के लिए गया। बताया जा रहा है कि तीनों अपनी-अपनी मस्ती में तालाब में नहा रहे थे। तीनों को तैरना नहीं आता था। कुछ देर बाद रितेश नहीं दिखा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। बाद में सिमरोल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एसईडीआरएफ की टीम के गोताखोरों को बुलाया। तीन घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोरों ने रितेश के शव को बाहर निकाला।

#

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.