शिवराज भारत का भविष्य MP के स्कूलों में भगवान परशुराम का पाठ्यक्रम होगा शामिल अवधेशानंद गिरी महाराज बोले
भोपाल परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भगवान परशुरामजी के चरित्र का पाठ पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा, मैं तत्काल पाठ्यक्रम समिति को बुलाकर निर्देश दूंगा। भगवान परशुराम ने जो काम किया है, वह सदैव रहेगा। सब बच्चे भगवान परशुराम का पाठ पढ़ें। भगवान कृष्ण पढ़ें। गीता पढ़ें। यह हमारी सनातन संस्कृति है। इसे पढ़ाया जाना चाहिए। गुफा मंदिर के कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज ये घोषणा की।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की ये घोषणा
संस्कृत शिक्षकों के अब तक 1900 पद भरे गए हैं। जब तक दूसरे पदों की भर्ती नहीं होती तब तक अतिथि शिक्षक रखे जाएंगे।
मंदिर के पुजारियों को 5 हजार रुपए प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
जिन मंदिरों की खुद की जमीन नहीं है, उनका विक्रय ना हो इस बात का ध्यान रखा जाएगा। पुजारियों को कई अधिकार सौंपे जाएंगे।
कर्मकांडी संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए छात्रवृत्ति शुरू की जाएगी।
सामान्य वर्ग के निर्धन परिवारों को हर तरह की सहायता दी जाएगी।
अन्य समाज के निर्धन परिवारों के लिए भी संभल योजना से सारी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा।
बच्ची से दुराचार करने वालों को पूरी तरह नहीं मिटा दिया जाता बुलडोजर चलता रहेगा
अवधेशानंद गिरीजी ने कहा- शिवराज भारत का भविष्य
अवधेशानंद गिरी महाराज ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तारीफ करते हुए कहा, देश के बहुत बड़े नेता देश का भविष्य है। उन्होंने मध्यप्रदेश को बीमारू से सबसे अच्छा राज्य बना दिया है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.