अवैध शराब के सेवन/निर्माण/बिक्री/भंडारण/परिवहन/शराब तस्करों/शराब व्यवसायियों/ शराब माफियाओं के विरुद्धअभियान चला रही है
रोहतास पुलिस को गुप्त सूचना मिली की सासाराम नगर थाना अंतर्गत ग्राम फजलगंज रेलवे ट्रैक के पास अवैध महुआ शराब का निर्माण/बिक्री किया जा रहा है। इस सूचना का सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष, सासाराम नगर थाना एवं एoएलoटीoएफo टीम को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप से उक्त स्थान पर छापेमारी हेतु भेजा गया। जहाँ सत्यापन एवं छापामारी के दौरान उक्त स्थान से लगभग 300 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया है। इस संबंध में संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की जा रही है। दिनांक-02 मई 2022 को भी रोहतास थाना अंतर्गत ग्राम ढेलाबाग में सोन नदी के डीला पर अवैध महुआ शराब का निर्माण/बिक्री की सूचना सत्यापन पर त्वरित कारवाई हेतु पु०नि०-सह-थानाध्यक्ष रोहतास थाना एवं एoएलoटीoएफo टीम को पुलिस बल के साथ संयुक्त रूप छापेमारी हुई। जहां से लगभग 500 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया। साथ ही दो भट्ठी, एक ड्राम को धवस्त किया गया तथा संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर अग्रतर कारवाई की गई।दिनांक-02 मई 2022 को ही काराकाट थाना अंतर्गत ग्राम बेनसागर में अवैध महुआ शराब का निर्माण/बिक्री को लेकर सत्यापन एवं त्वरित कारवाई हेतु थानाध्यक्ष काराकाट थाना एवं ए०एल०टी०एफ० टीम को पुलिस बल के साथ छापेमारी हेतु भेजा गया। जहाँ से शराब कारोबारी चंदन चौधरी, पे०-सवर्गीय शंकर चौधरी, सा-बेनसागार, थाना-काराकाट, जिला-रोहतास को कुल-10 ली० देशी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। लगभग-1000 ली0 महुआ पास बरामद कर विनष्ट किया गया तथा शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया एवं संबंधित के विरुद्ध कांड दर्ज कर कारवाई की गई। यह कहा जा सकता है की रोहतास पुलिस पूर्ण शराबबंदी को सख्ती से लागू कराने हेतु लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है।