ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नरसिंहपुर में सात वर्षीय बालिका की नौकर ने दुष्‍कर्म के बाद गला दबाकर कर दी हत्‍या

नरसिंहपुर ।  जिले के स्टेशनगंज थाना क्षेत्र स्थित वीरा लान से मंगलवार की रात अपह्रत 7 वर्षीय बालिका का शव नजदीक ही एक खेत में गन्ने की छोती के ढेर में दबा मिला है। मामले में पुलिस ने मृतका के घर कार्य करने वाले नोकर बद्दू ठाकुर निवासी महाराजपुर थाना जिला सागर को गिरफ्तार किया है। घटना में सामने आया है कि आरोपित ने बालिका के साथ दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस अधीक्षक विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि बालिका अपने स्वजनों के साथ किसी रिश्तेदार की शादी में मंगलवार की रात आई थी। जिनके साथ उनके घर करीब दो वर्ष से कार्य करने वाला नोकर बद्दू ठाकुर 25 वर्ष भी साथ आया था। रात को सभी लोग शादी के कार्यक्रमों में व्यस्त थे तभी नोकर बद्दू बालिका और उसके छोटे भाई को साथ लेकर लान के गेट तरफ आया और भाई को थोड़ी देर बाद अंदर ले गया और बालिका को लेकर थोड़ी दूर स्थित एक खेत मे ले गया जहां घटना को अंजाम दिया। उसके बाद लौटकर लान में आ गया और मृतका के स्वजनों को बताया कि बालिका नही मिल रही है। उसने थोड़ी देर स्वजनों के साथ तलाश भी कराया और इसी दौरान वह गायब हो गया।

सीसीटीवी फुटेज बालिका को ले जाते दिखा

घटना की सूचना के बाद रात को 4 टीम बनाकर जांच शुरू की गई। लान में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे गए तो उसमें आरोपित बालिका को ले जाते दिखा। जिसकी तलाश कर पकड़ा गया और पूछताछ में उसने शव का स्थान बताया। मामले में शव परीक्षण और आगे जांच की कार्रवाई चल रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.