ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

डोमिनीक गणराज्य के राजदूत को पड़ोसी देश हैती से अगवा

सैंटो डोमिंगो । डोमिनीक गणराज्य के राजदूत को पड़ोसी देश हैती से अगवा कर लिया गया है। इस घटना के बाद सरकार ने सीमा पर सैन्यकर्मियों की संख्या बढ़ी दी है। अधिकारियों ने राजदूत को अगवा किए जाने के संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है। सरकार ने सप्ताहांत में एक बयान जारी करके कहा था कि हैती की राजधानी पोर्ट-ऑ-प्रिंस में देश के राजदूत कार्लोस गुईलेन टाटिस को शुक्रवार को उस समय अगवा कर लिया गया, जब वह सीमा क्रासिंग की ओर बढ़ रहे थे।
राजनयिक फारुक मिगुएल कास्टिलो ने कहा कि टाटिस को हैती की राजधानी के क्रोइक्स-डेस-बुकेट्स जिले से अगवा कर लिया गया है। यह स्थान मावोजो गुट का गढ़ है, जिसने अक्टूबर में अमेरिकी मिशनरी समूह के 17 लोगों को अगवा किया था और उनमें से अधिकतर को दिसंबर तक बंधक बनाए रखा था। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने हैती की पुलिस को राजदूत के टेलीफोन से जुड़े कुछ साक्ष्य पेश किए हैं, जो संकेत देते हैं कि उन्हें अगवा किया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.