ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

नेशनल फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी में टीचिंग और नॉन-टीचिंग पदों के लिए करे आवेदन

नेशनल फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी में सरकारी नौकरी अपडेट। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अधीन और राष्ट्रीय महत्व के संस्थान, नेशनल फोरेंसिक साइंसेंस यूनिवर्सिटी द्वारा 332 टीचिंग और नॉन-टीचिंग के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। विश्वविद्यालय द्वारा मंगलवार, 3 मई 2022 को जारी टीचिंग भर्ती विज्ञापन के लिए अनुसार, विभिन्न स्कूलों में प्रोफेसर, एसोशिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 193 पदों पर भर्ती की जानी है। इसी प्रकार, नॉन-टीचिंग भर्ती विज्ञापन के मुताबिक, डिप्टी सेक्शन ऑफिसर, सेक्शन ऑफिसर, असिस्टेंट रजिस्ट्रार और अन्य के कुल 139 पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

नेशनल फोरेंसिक साइंसेस यूनिवर्सिटी में टीचिंग या नॉन-टीचिंग पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट, career.nfsu.ac.in पर एक्टिव किए गए लिंक या नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक से अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 3 मई से शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार 21 मई 2022 तक अपना अप्लीकेशन सबमिट कर सकेंगे। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 500 रुपये का शुल्क भी भरना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे। हालांकि, एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान नहीं करना है।

असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों को रिक्तियों से सम्बन्धित विषय/क्षेत्र में प्रथम श्रेणी में मास्टर्स डिग्री और पीएचडी किया होना चाहिए। एसोशिएट प्रोफेसर के लिए उपरोक्त के साथ-साथ 9 वर्ष का अनुभव व प्रोफेसर पदों के लिए 10 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। टीचिंग पदों के लिए योग्यता से सम्बन्धित अधिक जानकारी इस लिंक से देखें। वहीं, नॉन-टीचिंग कटेगरी में असिस्टेंट पदों के लिए उम्मीदवारों को किसी स्नातक होना चाहिए और हिंदी, अंग्रेजी और कंप्यूटर में प्रवीणता होनी चाहिए। उम्मीदवार की आयु 21 वर्ष से कम और 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अन्य नॉन-टीचिंग पदों के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड इस लिंक से देखें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.