ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

पेट की चर्बी घटाने के आयुर्वेदिक उपाय

बढ़ते वज़न को कंट्रोल करना एक समस्या है, जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान ज़्यादा बढ़ गई है। वज़न एक बार बढ़ जाए, तो उसे कम करना सभी के लिए आसान नहीं होता। खासतौर पर पेट के आसपास जमी ज़िद्दी चर्बी से छुटकारा पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। पेट पर जमे इस फैट को कम करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है।

1. गुनगुना पानी : दिनभर गुनगुना पानी ही पिएं। जब भी प्यास लगे तो फ्रिज के ठंडे पानी की जगह गुनगुना पानी पीने की ही कोशिश करें। असल में, गुनगुने पानी से मेटाबोलिज्म एक्टिवेट होता है, जिससे वज़न कम करने में मदद मिलती है। इससे न सिर्फ बॉडी हाइड्रेट होती है, बल्कि पेट पर जमा फैट्स भी घटते हैं। पानी के अलावा फल और जूस का भी सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। फलों से पाचन को बढ़ावा मिलता है और वजन कम करने में मदद मिलती है।2. खाना अच्छी तरह चबाएं : अक्सर लोग खाना जल्दी में खाते हैं और इस चक्कर में ठीक से चबाते नहीं हैं। जबकि खाना अच्छी तरह पच जाए इसके लिए इसे ठीक से चबाकर खाना ज़रूरी है।जब मुंह के लार में कार्बोहाइड्रेट मिलता है, तो पाचन शुरू होता है। इसलिए खाने को अच्छी तरह चबाकर खाना चाहिए। इससे सैटिटी हार्मोन भी बढ़ता है, जिससे आपका पेट भरा हुआ महसूस होता है।3. मेथी का पानी : पेट के आसपास जमी चर्बी कम करने के लिए भूनी हुए मेथी का पाउडर सुबह खाली पेट पानी के साथ लें। इसके अलावा आप मेथी को रातभर पानी में भिगो कर अगले दिन सुबह खाली पेट इसका पानी पी सकते हैं। इससे बेली फैट कम करने में काफी मदद मिलती है।​4. तेज़ी से चलें : पेट के फैट्स को कम करने में रोज़ाना वॉक भी आपके काफी काम आ सकती है। रोज़ कम से कम 30 मिनट तक तेज़ी से चलें। इसके अलावा आप योग, एरोबिक्स और पिलाटेस की मदद से भी बेली फैट कम कर सकते हैं।​5. अदरक : सूखे अदरक के पाउडर में थर्मोजेनिक एजेंट होता है, जो चर्बी को कम करने में मददगार साबित होता है। पानी में सूखे अदरक के पाउडर को उबालें और गुनगुना पी लें। यह मेटाबोलिज्म को बढ़ाने के साथ अतिरिक्त फैट को बर्न करता है।​6. त्रिफला : त्रिफला शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और पाचन तंत्र को मज़बूत करता है। यह पेट की चर्बी घटाने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से कब्ज़ की समस्या दूर रही है। आप गर्म पानी में एक चम्मच त्रिफला चूर्ण मिलाकर रोज़ पी सकते हैं।7. हल्का डिनर : सुबह का नाश्ता और लंच अच्छा करें ताकि दिन में आपको पर्याप्त एनर्जी मिलती रहे। लेकिन रात के खाने को हल्का रखें और शाम को 7 या 8 बजे के बाद कुछ न खाएं। इससे बेली फैट नहीं बढ़ता। साथ ही रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट जैसे मिठाई, मीठी ड्रिंक्स और तैलीय खाद्य पदार्थों से दूर रहें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.