ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

हेलीकॉप्टर हादसे में बची सिर्फ ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह की जान

तमिलनाडु में बुधवार को हुई हेलीकॉप्‍टर दुर्घटना में 14 लोगों में से 13 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में चीफ ऑफ डिफेंस स्‍टाफ, जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्‍नी सहित 11 अन्‍य लोगों की जान चली गई है। इस हेलीकॉप्‍टर हादसे में भारतीय वायुसेना के केवल ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह ही बच सके। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी है कि “बेहद अफसोस के साथ बताना पड़ रहा है कि जनरल बिपिन रावत, श्रीमती मधुलिका रावत और हेलीकॉप्‍टर में सवार 11 अन्‍य लोगों की ‘इस दुर्घटना में मृत्‍यु हो गई है।” एक अन्य ट्वीट में बताया गया कि ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह का इंजुरी के कारण इस समय वेलिंगटन के मिलिट्री हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

आपको बता दें कि ग्रुप कैप्‍टन वरुण सिंह को पिछले साल अगस्‍त में ही शौर्य चक्र से सम्‍मानित किया गया है। उन्‍होंने कौशल का प्रदर्शन करते हुए तकनीकी खराबी वाले तेजस (TEJAS) लड़ाकू को सुरक्षित लैंड कराया था। बुधवार को Mi सीरीज का जो हेलीकॉप्‍टर दुर्घटनाग्रस्‍त हुआ, उसने सुलुर (Sulur) आर्मी बेस से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह तमिलनाडु के नीलगिरी जिले में दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.