मुख्यमंत्री चौहान से सिंगापुर के काउंसल जनरल ने की भेंट
भोपाल : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान से सिंगापुर के काउंसल जनरल श्री शियोंग मिंग फुंग ने निवास कार्यालय में भेंट की। भेंट के दौरान प्रदेश के युवाओं का वैश्विक स्तर पर रोजगार के लिए उपयुक्त कौशल उन्नयन, विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षण तथा शैक्षणिक आदान-प्रदान के संबंध में चर्चा हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि सिंगापुर के सहयोग से ही ग्लोबल स्किल पार्क का विकास हो रहा है। इस संबंध में सिंगापुर में ही निर्णय लिया गया था। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि राज्य सरकार ग्लोबल स्किल पार्क को आदर्श रूप में विकसित करने की दिशा में कार्यरत है। यह प्रसन्नता का विषय है कि मध्यप्रदेश के सिंगापुर से प्रगाढ़ संबंध हैं। भविष्य में भी परस्पर सहयोग से यह संबंध सकारात्मक रूप से आगे बढ़ते रहेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.