ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

PM मोदी आज फ्रांस पहुंचेंगे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे

डेनमार्क   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन दिन की यूरोप यात्रा के दौरान आज फ्रांस पहुंचेंगे और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से चर्चा करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों में मौजूदा रूस-यूक्रेन युद्ध संकट पर भी चर्चा हो सकती है। इससे पहले आज प्रधानमंत्री मोदी ने आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढांचे पर एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में भी हिस्सा लिया और अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि सतत विकास का लक्ष्य है कि किसी को पीछे नहीं छोड़ना है। इसलिए हम अगली पीढ़ी के लिए बुनियादी ढांचे का निर्माण करने, सबसे गरीब और कमजोर लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर केवल पैसे बनाने और निवेश पर लंबी अवधि के रिटर्न कमाने के लिए नहीं है। यह आंकड़ों के बारे में नहीं है। यह पैसे के बारे में नहीं है। यह लोगों के बारे में है। यह उन्हें समान तरीके से उच्च गुणवत्ता, भरोसेमंद और टिकाऊ सेवाएं प्रदान करने के बारे में है। PM मोदी ने कहा कि ढाई साल के कम समय में CDRI ने महत्वपूर्ण पहल की है और बहुमूल्य योगदान दिया है। पिछले साल COP26 में शुरू की गई ‘इंफ्रास्ट्रक्चर ऑफ रिसाइलेंट आइलैंड स्टेट्स’ पहल छोटे द्वीप देशों के साथ काम करने की हमारी प्रतिबद्धता की स्पष्ट अभिव्यक्ति है: PM मोदी फिलहाल प्रधानमंत्री मोदी डेनमार्क में है और आज फ्रांस पहुंच जाएंगे। गौरतलब है कि इमैनुएल मैक्रों बीते सप्ताह ही चुनावों में फिर से निर्वाचित होकर फ्रांस में शीर्ष पद के लिए चुने गए थे।  रक्षा निर्माण के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की अपनी तलाश में फ्रांस कैसे भारत का पसंदीदा साझेदार बना रह सकता है, इस पर भी प्रधानमंत्री मोदी और मैक्रों में चर्चा होगी। दोनों नेताओं के बीच वार्ता प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष और ऊर्जा के क्षेत्रों में सहयोग को बढ़ावा देने के तरीकों का पता लगाने की भी तलाश करेगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.