ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

बदमाशों ने होटल में घुसकर बिलासपुर के युवक को पीटा

बिलासपुर। कार सवार बदमाश युवकों ने होटल में घुसकर युवक के साथ मारपीट की। इस दौरान पीड़ित के डेढ़ लाख स्र्पये समेत जेवर गायब हो गए। उसने रतनपुर थाना में मामले की शिकायत की। इधर मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। रतनपुर थाना प्रभारी यूएन साहू ने बताया कि कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम सेंदरी निवासी पिता सत्यप्रकाश सिंह ट्रांसपोर्टिंग का काम करते हैं। दो मई की रात 11.40 बजे वे अपने ड्राइवर गलाला यादव के साथ रानीगांव स्थित हाईवे किंग होटल में खाना खा रहे थे।उसी समय सिविल लाइन थाना के मंगला चौक निवासी विकास शर्मा, उमेश सिंह समेत करीब 10 युवक होटल के अंदर घूस गए और गलत जगह कार खड़ी करने की बात को लेकर विपिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। युवकों ने पिटाई करते हुए उन्हें होटल से बाहर निकाला। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। कुछ समय बाद विपिन को पता चला कि मारपीट के बीच उसकी जेब में रखे डेढ़ लाख स्र्पये व सोने की चेन गायब है। मारपीट करने वाले कार से आए थे। घटना के बाद सभी फरार हो गए। इसके बाद उन्होंने रतनपुर थाना में शिकायत की है। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मारपीट से पीड़ित को चोट आई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.