शेयर बाजार में सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा शेयरों में आई तेजी
मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 517 अंक या 0.93 फीसदी की बढ़त लेते हुए 56,186 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 157 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16,835 के स्तर पर खुला। बाजार खुलने के साथ लगभग 1610 शेयरों में तेजी आई है, 395 शेयरों में गिरावट आई है और 60 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.