11 मई को खुलेगा वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का IPO, एंकर निवेशकों के लिए 10 मई को खुलेगी बोली
Venus Pipes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का IPO 11 मई को खुलेगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी. निर्गम से होने वाली आय का उपयोग क्षमता विस्तार, कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
Venus Pipes and Tubes IPO: वीनस पाइप्स एंड ट्यूब्स का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) 11 मई को खुलेगा. रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्ट्स (RHP) के मुताबिक आईपीओ के तहत कंपनी के 50.74 लाख इक्विटी शेयरों की बिक्री की जाएगी. निर्गम 11 मई को खुलकर 13 मई को बंद होगा. एंकर निवेशकों के लिए बोली 10 मई को खुलेगी.
निर्गम से होने वाली आय का उपयोग क्षमता विस्तार, कार्यशील पूंजी जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए किया जाएगा.
कंपनी के ‘वीनस’ ब्रांड के उत्पादों की आपूर्ति रसायन, इंजीनियरिंग, उर्वरक, दवा, ऊर्जा, खाद्य प्रसंस्करण, कागज और तेल एवं गैस जैसे विविध क्षेत्रों में की जाती है. कंपनी स्टेनलेस स्टील के पाइप और ट्यूब की विनिर्माता एवं निर्यातक है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.