जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने प्रदेश के लिए तैयार अपनी फाइनल रिपोर्ट जारी की
जम्मू-कश्मीर परिसीमन आयोग ने केंद्र शासित प्रदेश में परिसीमन के लिए तैयार की गई अपनी अंतिम रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने के बाद उसे जारी कर दिया। रिपोर्ट जारी करने से पहले आयोग के सदस्यों ने नई दिल्ली में बैठक भी की, जिसके बाद रिपोर्ट को जारी कर दिया गया। आपको बता दें कि आयोग का कार्यकाल शुक्रवार को समाप्त हो रहा है। कार्यकाल समाप्त होने के एक दिन पहले परिसीमन आयोग ने जम्मू-कश्मीर के विधानसभा क्षेत्रों के परिसीमन पर तैयार की गई अपनी अंतिम रिपोर्ट को जारी कर दिया।
फाइनल रिपोर्ट बनाने से पहले परिसीन आयोग के सदस्यों ने जम्मू व कश्मीर का दौरा कर राजनीतिक, सामाजिक, धार्मिक संगठनों के अलावा आम लोगों के सुझाव भी लिए थे। रिपोर्ट जारी होने के साथ ही अब जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराए जाने का रास्ता भी प्रशस्त हो गया है। हांलाकि विधानसभा चुनावों की घोषणा चुनाव आयोग करेगा और अगर अधिकारिक सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो इस साल के अंत तक यहां चुनाव करवाने की घोषणा हो सकती है। परिसीमन आयोग की कार्रवाई के दौरान से ही विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपने-अपने तौर पर चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी थी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.