हिंदुस्तान पेट्रोलियम में 186 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
कंपनी द्वारा जारी एचपीसीएल टेक्निशियन भर्ती 2022 अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया आज, 22 अप्रैल 2022 से शुरू हो गई है और इच्छुक व योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट,hindustanpetroleum.com पर उपलब्ध कराए गए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से 21 मई 2022 तक ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
आवेदन के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद कैरियर सेक्शन में जाना होगा। इसके विसाख रिफाइनरी के लिए टेक्निशियन भर्ती के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर ड्रॉप डाउन में दिए गए लिंक से उम्मीदवार भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं और ऑनलाइन आवेदन के पेज पर जा सकते हैं। उम्मीदवार वैकल्पिक तौर पर नीचे दिए गए लिंक से भी अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन करते समय उम्मीदवारों को 590 रुपये का शुल्क देना होगा, जिसका भुगतान ऑनलाइन माध्यमों से उम्मीदवार कर सकेंगे।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.