ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

शाजापुर में मां ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी बर्थडे पर बेटे की हत्या

शाजापुर ।   अकोदिया के जाटपुरा निवासी 12 वर्षीय बालक की हत्या के मामले का पर्दाफाश अकोदिया थाना पुलिस ने कर दिया है। बालक की हत्या के पीछे मां के अवैध संबंध ही रहे। बेटे ने मां को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। जिस पर अपनी करतूत छिपाने के लिए मां और प्रेमी ने तकिए से मुंह दबाकर बालक की हत्या कर दी। मामले में शुरूआत से ही मां और प्रेमी पर शंका की जा रही थी। पुलिस की जांच में भी मां और प्रेमी के खिलाफ ही साक्ष्य मिले। जिस पर दोनों को आरोपित बनाकर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अकोदिया थाना पुलिस से प्राप्त जानकारी अनुसार तीन मई को बालक वरुण घर में बेसुद हाल में बड़ी बहन अंजली को मिला था। जिस पर उसने पिता कैलाश सूर्यवंशी को सूचना दी थी। पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की थी। मामले में प्रथम दृष्ट्या ही बालक की हत्या किए जाने की बात स्पष्ट हो गई थी। जिस पर पुलिस ने तत्काल साक्ष्य और पूछताछ में सामने आई जानकारी के आधार पर हत्यारों की तलाश शुरू कर दी थी। मामले में मृतक बालक की मां और उसके प्रेमी पर शंका थी। इसे लेकर पुलिस ने मां पर भी नजर रखी और उसकी हर गतिविधि को नोटिस किया। जिस पर शंका को और बल मिला। इसके बाद पुलिस ने मां के प्रेमी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ मे शुरूआत में आरोपित ने बरगलाने की कोशिश की किंतु सख्ती से पूछताछ में उसने सारी कहानी बयां कर दी। पुलिस ने मामले में मृतक वरुण की मां ममता और उसके प्रेमी संजय उर्फ सुदर्शन बामनिया निवासी उज्जैनपर हत्या का केस दर्ज किया है।

अचानक घर पहुंच गया था वरुण

मृतक वरुण की मां ममता और उसका प्रेमी संजय घर में अकेले थे। वह आपत्तिजनक स्थिति में थे। तभी अचानक घर पहुंच गया। उसने जिस हाल में मां को संजय के साथ देखा। वह दंग रह गया। इधर, मां और प्रेमी संजय भी घबरा गए। उन्होंने अपनी करतूत छिपाने के लिए मासूम बालक की हत्या कर डाली। आरोपित मां को बोलाई स्टेशन के पास से पकड़ा है वह फरार होने के लिए स्टेशन जा रही थी। वहीं संजय रानी बड़ोद के पास से पकड़ा था। गुरुवार को आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपित मां को जेल भेज दिया गया और आरोपित संजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा है।

पूछताछ कर रहे हैं

बालक की हत्या के मामले में मां और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मां को न्यायालय ने जेल भेज दिया है। वहीं आरोपित संजय को एक दिन के पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। तस्दीक कर रहे हैं कि मामले में मां और प्रेमी के अलावा तो कोई ओर शामिल नही था।

– लक्ष्मणसिंह देवड़ा, टीआई अकोदिया थाना

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.