सुबह-सुबह महिला आईएएस के ठिकानों पर ईडी की दबिश, झारखंड और बिहार में एक साथ 20 जगह चल रही कार्रवाई
रांची। अवैध खनन के मामले में आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है. रांची में पंचवटी रेसीडेंसी, ब्लॉक नंबर 9, चांदनी चौक हरिओम टावर, नई बिल्डिंग, लालपुर और पल्स हॉस्पिटल के अलावा मुजफ्फपुर (बिहार) के ठिकानों पर ईडी छापेमारी कर रही है.
बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने पूरे घटनाक्रम पर ट्वीट किया है. उन्होंने लिखा कि झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी, जिन्होंने मुख्यमंत्री, भाई, गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया, आखिर उनके यहां ईडी का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा रांची, दिल्ली, राजस्थान, मुंबई में जारी है.’
झारखंड सरकार यानि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नाक की बाल पूजा सिंघल जी,जिन्होंने मुख्यमंत्री,भाई,गुर्गों व दलालों को कौड़ी के भाव खान आवंटित किया ,आख़िर उनके यहाँ ED का छापा 20 जगह पर चल रहा है, यह छापा राँची,दिल्ली,राजस्थान,मुम्बई में जारी है— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 6, 2022
बता दें कि आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल उद्योग एवं खनन विभाग की सचिव हैं। आईएएस अधिकारी पर मनरेगा घोटाले का भी आरोप है. यही नहीं आईएएस अधिकारी को जेएसएमडीसी के अध्यक्ष और खान सचिव दोनों पदों पर पदस्थापित किए जाने के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में भूमि सुधार मंच ने जनहित याचिका दायर की है. दोनों पदों पर उनकी नियुक्ति को नियम विरूद्ध बताते हुए किसी एक ही पद पर पदस्थापित करने का आग्रह हाईकोर्ट से किया गया है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.