ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, खरीदने से पहले चेक करें कितना पहुंचा 10 ग्राम गोल्‍ड का लेटेस्‍ट रेट

ग्‍लोबल मार्केट के दबाव में आज सुबह सोने-चांदी की वायदा कीमतों में उतार-चढ़ाव दिखा. एमसीएक्‍स पर जहां सोने की कीमत घटी है, वहीं चांदी महंगी हुई है. पिछले कुछ सत्र से सोने और चांदी की वायदा कीमत में बढ़ोतरी दिख रही थी.

नई दिल्‍ली. ग्‍लोबल मार्केट में नरमी की वजह से शुक्रवार सुबह सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दिखी. पिछले दो सत्रों में तेजी के बाद आज सोने का रेट 51 हजार से नीचे आ गया. हालांकि, चांदी की कीमत में आज 144 रुपये की तेजी देखी जा रही है.

मल्‍टीकमोडिटी एक्‍सचेंज (MCX) पर आज सुबह 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने का वायदा मूल्‍य 108 रुपये गिरकर 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गया, जबकि पिछले कुछ सत्र से सोने की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई थी. बृहस्‍पतिवार सुबह सोने के वायदा भाव में 600 रुपये से भी ज्‍यादा का उछाल आया था. आज सुबह सोना 50,675 के भाव पर खुला और 0.21 फीसदी गिरकर 50,700 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

चांदी में दिखी मामूली बढ़तचांदी की कीमतों में बढ़त का सिलसिला आज भी जारी रहा. शुक्रवार सुबह एमसीएक्‍स पर चांदी का वायदा भाव 144 रुपये बढ़कर 62,480 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया. बृहस्‍पतिवार को शुरुआती कारोबार में चांदी की वायदा कीमत 1,700 रुपये से भी ज्‍यादा चढ़ गई थी. आज सुबह चांदी ने 62,086 रुपये के भाव पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू की लेकिन थोड़ी देर बाद ही यह 0.23 फीसदी चढ़कर 62,480 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई.

ग्‍लोबल मार्केट से बना दबावग्‍लोबल मार्केट में भी आज सोना सस्‍ता और चांदी महंगी हुई है. अमेरिकी बाजार में आज सुबह सोने का हाजिर भाव 0.05 फीसदी गिरकर 1,875.90 डॉलर प्रति औंस पहुंच गया, जबकि चांदी की हाजिर कीमत 0.14 फीसदी घटकर 22.49 डॉलर प्रति औंस रही. पिछले महीने ग्‍लोबल मार्केट में सोने का हाजिर भाव 2,000 डॉलर प्रति औंस तक व चांदी का हाजिर भाव 27 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था.

डॉलर में उतार-चढ़ाव का असर अमेरिकी फेड रिजर्व ने अपनी ब्‍याज दरों में 0.50 फीसदी का इजाफा कर दिया, जिससे डॉलर ग्‍लोबल मार्केट में कमजोर होने लगा और सोने की कीमत बढ़ गई. फेड रिजर्व के मुखिया पॉवेल ने कहा है कि भी ब्‍याज में 0.75 फीसदी की बढ़ोतरी करने की गुंजाइश है. इससे पहले भारतीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट दिखी थी. 18 अप्रैल के बाद से अब तक सोना करीब 2,500 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्‍ता हो चुका था, जबकि चांदी 8,800 रुपये फिसली थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.