ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

चरित्र शंका के चलते पत्नी पर पति ने चाकू से किया हमला

भिलाई । उतई के ग्राम चुनकट्टा में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। आरोपित अपनी पत्नी पर चरित्रशंका करता था। इसी के चलते उसने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया। घटना में घायल पत्नी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम घुमका जिला राजनांदगांव निवासी आरोपित शशिकांत बघेल पिछले पांच महीनों से अपनी पत्नी रेका बघेल के साथ अपने ससुराल में रह रहा था। आरोपित अपनी पत्नी के चरित्र पर शंका करता था। इसी बात को लेकर सोमवार को फिर से आरोपित का अपनी पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद आरोपित ने सब्जी काटने वाले चाकू से अपनी पत्नी के कान पर वार कर दिया। चाकू की वार से कान कटते हुए उसके गले पर लगा और काफी ज्यादा खून बहने से वो वहीं पर बेहोश हो गई। मायके वालों ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया और उतई थाना में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.