ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

जगदगुरु परमहंसाचार्य ने कहा तेजोमहल का करना है शुद्धिकरण हालांकि, पुलिस ने उन्हें ताजमहल से काफी पहले ही रोक लिया है।

आगरा   भगवा कपड़ों और धर्म दंड की वजह से पिछले दिनों ताजमहल में प्रवेश से रोके गए जगदगुरु परमहंसाचार्य जी एक बार फिर आगरा पहुंच गए हैं। वह ताजमहल में जाकर इसके शुद्धिकरण की बात कह रहे हैं। हालांकि, ताजमहल से कुछ किलोमीटर पहले ही पुलिस ने उनके काफिले को रोक लिया है। इसको लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए परमहंसाचार्य ने कहा कि यदि उन्होंने टोपी पहनी होती तो जाने दिया गया होता, लेकिन भगवा कपड़ों की वजह से रोका गया है। परमहंसाचार्य ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा, ‘भगवा का अपमान किया जा रहा है। यदि यह मुझे सम्मान सहित नहीं ले जाते हैं तो मैं यहीं बैठा रहूंगा। प्राण त्याग दूंगा लेकिन शिवालय तेजोमहल में जाए बिना नहीं लौटूंगा।” उन्होंने रास्ते में रोके जाने पर उन्होंने प्रशासन पर निशाना साधा और कहा कि सेना पुलिस और भगवा हमेशा देश के हित में रहा है। ईद के मौके पर माहौल खराब करने के आरोप पर उन्होंने कहा कि पूरा देश आज ईद नहीं मना रहा है। सनातनी तो परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया मना रहे हैं। ताजमहल जाने के उद्देश्य पर उन्होंने कहा,  मैं ताजमहल कभी गया नहीं हूं, मैं आज वहां शुद्धिकरण करने जा रहा था, जिसे मुगल और आक्रांताओं की ओर से जो अतिक्रमण किया गया है, वहां जाकर मैं भगवान से प्रार्थना करता और मंत्रोच्चार से शुद्धिकरण करता।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.