ब्रेकिंग
सीने में दर्द और मिली पेट सफा की गोलियां… एक महीने खाने के बाद हुआ ये हाल सलकनपुर में टैक्सी का हुआ ब्रेक फेल, बिजली के खंभे से टकराई... 5 श्रद्धालु हो गए घायल दो नशेड़‍ियों की दोस्ती, एक शराब नहीं लाया तो दूसरे ने पेट में गुप्ती मारकर कर दी उसकी हत्या संसद में प्रियंका गांधी की एंट्री, कांग्रेस की सियासत में क्या-क्या बदलेगा? संभलः सर्वे के फैसले पर सुप्रीम कोर्ट को आपत्ति, निचली अदालत को एक्शन न लेने का आदेश दुनिया में झलक रही भारतीय संस्कृति… PM मोदी ने शेयर किया अनेक देशों में स्वागत का वीडियो 1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग! दूल्हा बने भैया निकले बारात लेकर, छोटा पहले ही भगा ले गया लड़की… शादी किसकी हुई? हाथ में संविधान की कॉपी लेकर प्रियंका गांधी ने ली संसद सदस्य की शपथ, राहुल के पीछे चौथी पंक्ति में ज... जब-जब मुख्यमंत्री चुनने में बीजेपी को लगे 72 घंटे, तब-तब सरप्राइज चेहरे की हुई एंट्री

मुख्‍यमंत्री ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए

अयोध्‍या । मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ आज दूसरी बार अयोध्‍या पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री का हेलीकॉप्‍टर राम कथा पार्क में उतरा। वहां गार्ड ऑफ ऑनर के बाद  मुख्‍यमंत्री ने रामलला और हनुमानगढ़ी के दर्शन किए। वहां पूजन के बाद मुख्‍यमंत्री टेढ़ी बाजार स्थिति सामुदायिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्‍होंने वहां मरीजों से बातचीत कर हाल-चाल जाना। मुख्‍यमंत्री को यूं अचानक अपने बीच देखकर अस्‍पताल में मौजूद मरीज और डॉक्‍टर हैरान रह गए। सीएम योगी ने एक छोटे से बच्‍चे को गोद में लेकर दुलारा। कुछ अन्‍य बच्‍चों से भी बात की। मुख्‍यमंत्री ने डॉक्‍टरों से भी अस्‍पताल में उपलब्‍ध सुविधाओं, दवाइयों और इलाज की स्थितियों के बारे में जानकारी ली। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ का आज पूरे दिन का अयोध्‍या में रहने का कार्यक्रम है। अस्‍पताल के औचक निरीक्षण के बाद सीएम मलिन बस्‍ती में पहुंचे। यहां उन्‍होंने एक दलित परिवार के साथ भोजन किया। यह परिवार, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभार्थी है। शाम पांच बजे सीएम सर्किट हाउस में संतों से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम गुप्‍तार घाट पर स्‍थापित महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। रामनगरी अयोध्‍या से सीएम योगी आदित्‍यनाथ का खास लगाव है। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में प्रचंड जीत के बाद यह उनका दूसरा अयोध्‍या दौरा है। अपने पिछले कार्यकाल में भी सीएम लगातार अयोध्‍या आते रहें। अयोध्‍या में भव्‍य राममंदिर निर्माण के साथा वर्ल्‍ड क्‍लास सुविधाओं के विस्‍तार का काम भी चल रहा है। आज सीएम गांधी सभागार में विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। इस बैठक में अधिकारी अयोध्या विजन डॉक्यूमेंट का प्रेजेंटेशन देंगे। सीएम मंडल की 19 हजार करोड़ रुपए विकास परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.