मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की तुलना भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश से की
कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में कानून और व्यवस्था की तुलना भारतीय जनता पार्टी शासित उत्तर प्रदेश से की। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों से बंगाल काफी ज्यादा अच्छा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा 2024 में दोबारा सत्ता में लौटकर नहीं आएगी। उन्होंने नागरिकता संशोधन कानून के भी लागू नहीं होने का दावा किया। दरअसल, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बंगाल दौरे पर हैं। उन्होंने राज्य की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। गुरुवार को राजधानी कोलकाता के नेताजी स्टेडियम में बनर्जी ने कहा, ‘अगर कोई यह कहता है कि बंगाल मत जाओ, अगर आप बंगाल गए तो मारे जाओगे, तो मुझे बुरा लगता है। बंगाल दूसरे राज्यों से ज्यादा अच्छा है।’ शाह ने आरोप लगाए थे कि अगर वह बंगाल गए, तो उन्हें मार दिया जाएगा। बनर्जी ने कहा, ‘आज यूपी में अगर लड़कियां इंसाफ मांगने जाती हैं, तो पीड़ितों को आरोपी बनाया जाता है। लेकिन यहां हम ऐसा नहीं करते। अगर वे गलत हैं, तो मैं अपने खुद के बच्चे और बच्चियों (पार्टी कार्यकर्ताओं) को भी नहीं छोड़ती। लेकिन कुछ लोग हैं, जो फर्जी वीडियो सर्कुलेट कर रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘आपको राजनीति करने के लिए सामाजिक कार्य करना जरूरी है। आज मैं एक बार फिर अपनी माताओं और बहनों के सामने शपथ लेती हूं कि मैं जाने तक बंगाल के लिए काम करूंगी। बंगाल भारत को रास्ता दिखाएगा।’ शाह ने कहा था कि सरकार कोविड-19 महामारी खत्म होने के बाद सीएए लागू कर देगी। इसपर बनर्जी ने कहा, ‘वे सीएए के बारे में बात कर रहे हैं। क्या तब पीएम और मुख्यमंत्रियों को चुनने वाले देश के नागरिक नहीं हैं? सीएए बिल खत्म हो गया है। वे इसे संसद में क्यों नहीं ला रहे हैं? मैं नहीं चाहती कि नागरिकों के अधिकारों पर रोक लगे। हम सभी को साथ रहना होगा। एकता हमारी ताकत है।’ उन्होंने आगे कहा, ‘मैं कह रही हूं कि वे 2024 में सत्ता में नहीं आएंगे। कोई एनआरसी और एनआरसी और सीएए नहीं होगा। उन्हें छिप जाना चाहिए। वह यहां एक साल के बाद आए हैं। वह यहां बीएसफ की राजनीति में घुसपैठ कराने आए हैं।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.